संतान का पालन पोषण

 माता पिता को प्रेम में पड़कर अपनी संतान को सुविधाभोगी नहीं बनाना चाहिए। ऐसे माता पिता अनजाने में अज्ञानता से अपनी ही संतान की हानि कर बैठते है।

बिना संघर्ष सभी सुख सुविधाएं दे देने से संतान शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर ही रह जाती है। अपने सामर्थ्य और व्यक्तित्व का विकास नहीं कर पाती और कुमार्गी हो जाती है।

अतः संतान का पालन व शिक्षा तो कठोर अनुशासन से ही होना चाहिए।

Comments