Posts

Showing posts from March, 2021

संतान का पालन पोषण

 माता पिता को प्रेम में पड़कर अपनी संतान को सुविधाभोगी नहीं बनाना चाहिए। ऐसे माता पिता अनजाने में अज्ञानता से अपनी ही संतान की हानि कर बैठते है। बिना संघर्ष सभी सुख सुविधाएं दे देने से संतान शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर ही रह जाती है। अपने सामर्थ्य और व्यक्तित्व का विकास नहीं कर पाती और कुमार्गी हो जाती है। अतः संतान का पालन व शिक्षा तो कठोर अनुशासन से ही होना चाहिए।

सकारात्मक विचार

 कुछ लोग हमेशा ख़ुश व संतुष्ट रहते हैं। इसलिए नहीं की उनके जीवन में सबकुछ ठीक होता है। बल्कि इसलिए कि उनकी सोच हर हाल में सकारात्मक होती है।